नायब सिंह सैनी सरकार ने हासिल किया विश्वास मत, फ्लोर टेस्ट पास
सदन में दिखा हुड्डा का शायराना अंदाज
चंडीगढ़, 13 मार्च (विश्ववार्ता) लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में भाजपा ने बड़ा बदलाव किया है। एक दिन पहले यानी 12 मार्च को अचानक मनोहर लाल खट्टर ने सीएम के पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद नायब सिंह सैनी ने नए सीएम की शपथ ली है।
वहीं अब सीएम नायब सिंह सैनी ने पहली चुनौती पार कर ली है। हरियाणा की भाजपा सरकार ने विधानसभा में बहुमत पेश करते हुए फ्लोर टेस्ट में पास कर लिया है। सरकार को बहुमत का आंकड़ा हासिल हो गया है।
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने शायराना अंदाज में कहा कि मालूम था सबको एक दिन यार बदलेंगे, नाटक वही रहेगा पर किरदार बदलेंगे। हुड्डा ने कहा कि तुम सीएम बदलते रहना हम सरकार बदलेंगे। हुड्डा ने कहा कि ये स्वार्थ का गठबंधन था। कांग्रेस के लोग अपने साथियों को इकट्ठा करके दिखाएं तब ये कह सकते है कि विश्वास मत के खिलाफ हैं। हमारी सरकार ने गरीब के हाथ में सत्ता दी है। किसानों के खातों में पैसे डाले है। जेपी दलाल ने कहा मनोहर लाल इससे भी ऊंचे पद पर जाएंगे। कांग्रेस के साथियों का पूर्व मुख्यमंत्री को ईमानदार बताने और नए मुख्यमंत्री को शरीफ बताने पर धन्यवाद करता हूं























