नानक साई फाऊंडेशन कि भगत नामदेव घुमान यात्रा अमृतसर साहिब पहुची ; मराठी संगत तख्त में नतमस्तक
अमृतसर ,6 नवम्बर(विश्व वार्ता) – शिरोमणि भक्त बाबा नामदेव जी की 752 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कि जानेवाली नानक साई फाऊंडेशन कि घुमान यात्रा 5 नवम्बर को अमृतसर साहिब पहुची,मराठी संगत तख्त में नतमस्तक हुई । यात्रा के मुख्य आयोजक पंढरीनाथ बोकारे की लीडरशिप में 8 वि यात्रा है, यात्रामें 300 श्रध्दालू ने हिस्सा लिया । यात्रा का शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी और पंजाब सरकार,नामदेव दरबार कमिटी घुमान द्वारा स्वागत किया गया ।
यात्रा नामदेव नगरी घुमान में नामदेव महाराज जी के जन्म दिन के समागम में हिस्सा लिया,अगे 6 नवम्बर गोविंदवाल साहिब,परजिया,7,8 नवम्बर को लुधियाना होते हुए आनंदपूर साहिब – माता नैना देवी – माता ज्वाला देवी – भाकडा नांगल डेम,9 नवम्बर फतेहगड साहिब -बस्सी पठाणा,10 नवम्बर को कुरुक्षेत्र और 11 नवम्बर को पानिपत होते हुए दिल्ली के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थानोका दर्शन करंगी । 12 नवम्बर यात्रा हुजूर साहिब वापसी जायेगी । पंजाब और महाराष्ट्र में आपसी भाईचारा मजबूत करते हुए सांस्कृतिक आचार विचार का लेन देणं करणा इस उद्देश से यह यात्रा आयोजन का मुख्य काम है,ऐसी जाणकारी नानक साई फाऊंडेशन के प्रधान पंढरीनाथ बोकारे ने दि ।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की माताजी श्रीमंती हरपाल कौर मान द्वारा संगरूर रेल्वे स्टेशन पर इस यात्रा का बडा स्वागत किया, तख्त श्री अमृतसर साहिब कि ओरसे तख्त के मुख्य जथेदार सिंघ साहिब ने यात्रा का स्वागत करते हुए आयोजक तथा नानक साई फाऊंडेशन के चेअरमन पंढरीनाथ बोकारे को सन्मानित किया । इस यात्रा को गुरुद्वारा लंगर साहिब के मौजुदा मुखी संत बाबा नरेंद्र सिंघ जी एवं संत बाबा बलविंदर सिंघ जी, संत बाबा गुरुदेव सिंघ जी शहिदी बाग,संत बाबा सतनांमसिंघ पिपलीवाले जी,संत बाबा जोगा सिंघ जी, संत बाबा बलबीर सिंघ जी का आशीर्वाद प्राप्त है ।
इस यात्रा को शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, दिल्ली शीख गुरुद्वारा कमिटी, घुमान नामदेव दरबार कमिटी,निलधारी संप्रदाय पिपली साहिब,कारसेवा लंगर साहिब गुरुद्वारा नांदेड,सरबत दा भला चारेटिबल ट्रस्ट, हुजूर साहिब जथा कमिटी, साई सेवा ट्रस्ट,सहारा क्लब,टीम नानक साई,पंजाब सरकार,छत्रपती शिवाजी महाराज वेल्फेअर संघ पानिपत पुरा पुरा सहयोग दे रही है ।























