नहीं रहीं पीएम मोदी की मां हीरा बा
पीएम मोदी ने किया ट्वीट ‘पढिये टवीट मे क्या लिखा
चंडीगढ, 30 दिसंबर (विश्ववर्ता):प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा (हीराबेन मोदी) नहीं रही। सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए यह जानकारी दी गई। पोस्ट में लिखा गया, शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।’