
नशे ने उजाड़ा एक और घर, 2 सगे भाइयों की ओवरडोज से मौत
पंजाब मे फिर नशे ने निगला दो सगे भाईयों को
चंडीगढ,19 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) पंजाब मे नशे से युवा वर्ग पूरी तरह चपेट मे आ गया है। हर दिन कोई न कोई जिले मे नशे के कारण युवाओं की मौत हो रही है। जिला अमृतसर मे दो युवाओं जिनका नाम रोहन व कालू था को नशे की ओवर डोज के कारण मौत के मुंह मे समा गये है।
जानकारी के अनुसार दोनों में बड़ा भाईको कही से नशों की लत लग गई जिसके बाद उसकी तबीयत बिगडऩे के बाद उसे जेल स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया और फिर बाद में उसे गुरू नानक देव अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर सुनकर गमगीन कालू ने भी नशे की ओलरडोज ले ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...























