
नशे के खिलाफ एसटीएफ की बडी कार्रवाई
चैकिंग दौरान आरोपी से इतनी मात्रा मे मिली हेरोइन
चंडीगढ, 28 जनवरी (विश्ववार्ता) नशे के खिलाफ एसटीएफ की पुलिस ने बडी कार्रवाई करत हुए आज जालंधर-होशियारपुर रोड़ पर चैकिंग दौरान बुलेट सवार आरोपी युवक से 1 किलो 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह ने बताया कि जालंधर-होशियारपुर रोड़ पर चैकिंग युवक की पहचान योगेश कुमार निवासी किशनपुरा के रूप में हुई है। युवक से पूछताछ जारी है। बरामद की हेरोइन की कीमत 75 लाख रुपए बताई जा रही है। जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर इंदरजीत ने बताया कि जैसे ही नाके पर से आरोपी युवक डर से वापिस पीछे भागने लगा। लेकिन मुस्तैदी के साथ पुलिस ने युवक को काबू कर लिया। युवक की बुलेट की डिग्गी से 1 किलो 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है।





















