
नशे के कारोबारियों को हरियाणा के मंत्री अनिल विज की खुली चेतावनी
कहा नशे का कारोबार छोड़ो या हरियाणा छोड़ दो
चंडीगढ, 26 सिंतबर (विश्ववार्ता): हरियाणा मे गब्बर के नाम से मशहूर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने नशे के कारोबारियों को खुली चेतावनी दी है। विज ने टवीट कर नशे के कारोबारियों को चेताया है। विज ने आज टवीट मे कहा कि तस्कर या तो हरियाणा में नशे का कारोबार करना छोड़ दें या मेरा हरियाणा छोड़ दें। हम इनको रहने नहीं देंगे। हमने सब की सूचियां बना ली हैं जो नशे के कारोबार से संपत्ति बनाई है। हम सभी पर कार्रवाई करेंगे। विज ने कहा कि मेरे बुलडोजर सब जिलों में तैयार खड़े हैं।
हरियाणा में नशे का कारोबार करना छोड़ दो यां मेरा हरियाणा छोड़ दो हम इनको रहने नहीं देंगे हमने सब की सूचियां बना ली हैं जो उन्होंने नशे के कारोबार से संपत्ति बनाई है हम उस सब पर कार्यवाही करेंगे मेरे बुलडोजर सब जिलों में तैयार खड़े है । pic.twitter.com/J5tOSuexp0
— Anil Vij Ex – Home Minister Haryana, India (@anilvijminister) September 26, 2022























