
नवनियुक्त बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ आज श्री हरिमंदिर साहिब मे होंगे नतमस्तक
चंडीगढ़, 6 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब बीजेपी मे अपनी पारी की नई शुरूआत कर रहे नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील जाखड़ आज अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने जाएंगे। इसके बाद वह दुग्र्याना मंदिर और श्री रामतीर्थ में भी माथा टेकने जाएंगे। इस दौरान प्रदेश भाजपा प्रभारी और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी उनके साथ होंगे।
बता दें कि कांग्रेस से भाजपा में आने के एक साल बाद ही सुनील जाखड़ को पंजाब का प्रधान बना दिया गया है। बेदाग छवि और हर मुद्दे पर बेहतर पकड़ रखने वाले तेजतर्रार वक्ता माने जाते जाखड़ को भाजपा में अचानक संगठन की इतनी बड़ी जिम्मेदारी ऐसे ही नहीं सौंपी गई। इसके पीछे उनका राजनीतिक कद और किरदार अहम रहा है। जाखड़ 2002, 2007 और 2012 में लगातार 3 बार अबोहर से विधायक भी रह चुके है।























