
इस वक्त की बड़ी खबर
नवजोत सिद्धू ने सुप्रीम कोर्ट से मांगा 1 हफ्ते का समय
चंडीगढ 20 मई (विश्व वार्ता) पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू को 1988 के 34 साल पुराने मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक साल कैद की सजा सुनाई है। इस मामले में एक बड़ा अपडेट यह है कि नवजोत सिद्धू ने अपनी सेहत का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट से एक हफ्ते का समय मांगा है. सिद्धू ने सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल की है। बता दें कि आज सुप्रीम कोर्ट का आखिरी दिन है जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट गर्मी की छुट्टी के लिए बंद रहेगा.अगर सिद्धू को आज राहत नहीं मिली तो आज उन्हें सरेंडर करना होगा.























