
नवजोत सिद्धू का पुलिस की पैंट गिली वाले बयान पर कोर्ट मे सुनवाई अब इस तारिख को
पढिये क्या था पूरा मामला
चंडीगढ़, 21 फरवरी (विश्व वार्ता) पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्ध द्वारा दिए गए ‘पुलिसकर्मियों की पेंट गीली होने’ वाले बयान के खिलाफ दायर याचिका पर अब सुनवाई 12 अप्रैल को होगी।मामले में याची डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल अपनी ड्यूटी के चलते जरुरी काम के कारणवश नहीं आ पाए। ऐसे में अब मामले की सुनवाई 12 अप्रैल को होगी।
क्या है मामला
पंजाब कॉन्ग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू 18 दिसंबर 2021 को सुल्तानपुर लोधी में गए थे। वहाँ वो कॉन्ग्रेस विधायक नवतेज सिंह चीमा के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने नवतेज सिंह चीमा के कंधे पर हाथ रखकर कहा कि ‘ये मुंडा देख लो, पिली जैकेट पाकर गाडर वरगा, थानेदार नूँ मारे ओ पैंट कर दे गीली..ठोको ताली’। यानी, नवतेज सिंह चीमा इतने मजबूत हैं कि थानेदार अपनी पैंट गीली कर देगा।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...






















