
नवजोत सिंह सिद्धू ने मारा यू टर्न
आज पंजाब सीएम भगवंत मान से करेंगे मुलाकात
चंडीगढ, 9 मई (विश्व वार्ता) पंजाब काग्रेस के पूर्व प्रधान नव जोत सिंधु ने बडा यू टर्न मारा है। इस बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्विटर पर ऐलान किया है कि वह सीएम भगवंत मान से मुलाकात करेंगे। वह पहले भी मान की जमकर तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने भगवंत मान को ‘छोटा भाई’ और ईमानदार व्यक्ति बताया था
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि वह पंजाब की अर्थव्यवस्था में सुधार को लेकर सीएम भगवंत मान से मिलेंगे। एक ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘कल चंडीगढ़ में शाम 5:15 पर मैं सीएम भगवंत मान से मुलाकात करूंगा।





















