
नवजोत सिंह सिद्धू आये एक्शन मोड मे, टवीट कर कही यह बात
चंडीगढ, 7 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू फिर एक्शन मोड मे आ गये है। जानकारी के अनुसार सिद्धू अपने समर्थकों से मुलाकातों का दौर एक बार फिर शुरू करने वाले हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ”अगले सप्ताह से नियमित रूप से सप्ताह में एक बार लोगों से मिलूंगा। हर सप्ताह तारीख की घोषणा करूंगा ! जब मेरी पत्नी पूरी तरह से ठीक हो जाएगी, तो वैकल्पिक रूप से अमृतसर में बैठकें शुरू करूंगा।”
गौरतलब है कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू रोडरेज मामले में सजा के बाद जेल से रिहा होकर पटियाला में रह रहे हैं। इस दौरान वह अपनी पत्नी के साथ समय बीता रहे थे जिनका कैंसर का उपचार चल रहा था। वहीं बता दें कि गत माह उनके बेटे की शादी भी हुई।
























