
नवजोत कौर बनी मोहाली एमसी की नई कमिश्नर
कहा पहल के आधार पर सारी मूलभूत सुविधाएं करवाई जाएंगी मुहैया
चंडीगढ, 25 मई (विश्व वार्ता) 2006 बैच की पंजाब सिविल सर्विस (पीसीएस) अधिकारी नवजोत कौर को मोहाली नगर निगम का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। नवजोत कौर 2006 बैच की पीसीएस अधिकारी हैं। वह इससे पहले गमाडा की अतिरिक्त मुख्य प्रशासक के पद पर काम कर चुकी है। उन्हें शहर के बुनियादी ढांचे के बारे में पूरी जानकारी है। । इस मौके उन्होंने कहा कि शहरवासियों को पहल के आधार पर सारी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी






















