
नवंबर की इस तारिख से बदलेगा चंडीगढ के सरकारी स्कूलों का समय
शिक्षा विभाग ने जारी किया नया शेड्यूल
चंडीगढ,22 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) : सर्दियों का मौसम आते ही चंडीगढ शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों के समय को लेकर नया शेडयूल जारी किया है। इसके अनुसार सिंगल शिफ्ट के स्कूलों का समय पहली से बारहवीं तक के शिक्षकों का समय सुबह आठ बजकर 10 मिनट से दोपहर ढाई बजे रहेगा। वहीं, छठी से बारहवीं के बच्चों का सुबह आठ बजकर 20 मिनट से लेकर दोपहर दो बजकर 20 मिनट तक रहेगा। डबल शिफ्ट के स्कूलों में छठी से बारहवीं तक के शिक्षकों का समय मॉर्निंग शिफ्ट में सुबह सात बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर दो बजकर 10 मिनट और छात्रों के लिए समय सुबह आठ बजे से दोपहर सवा एक बजे तक रहेगा। वहीं, इवनिंग शिफ्ट में शिक्षकों के लिए समय सुबह 10 बजकर 50 मिनट से शाम पांच बजकर 10 मिनट और बच्चों के लिए दोपहर 12 बजकर 45 मिनट से लेकर शाम पांच बजे तक रहेगा। यह शेड्यूल 31 मार्च 2023 तक लागू रहेगा।























