
नवंबर की इन दो तारिखों मे मनाया जा रहा भाई-बहन का पवित्र त्यौहार भैया दूज
जानिए कैसे हुई भाई दूज की शुरुआत
चंडीगढ़, 9 नवंबर (विश्ववार्ता) दिवाली के दो दिन बाद यानी कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भैयादूज का त्योहार मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन बहन अपने भाई के माथे पर रोली, चंदन और अक्षत लगाती है और लंबी उम्र की प्राप्ति के लिए कामना करती है। हिंदू धर्म में भाई-बहन के त्योहार रक्षाबंधन की तरह ही भाई दूज पर्व का भी विशेष महत्व है। देश में कई स्थानों पर भाई दूज के त्योहार को भाई टीका पर्व या यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। रक्षाबंधन की तरह भैया दूज पर्व भी भाई-बहन के लिए बेहद खास होता है।
भैया दूज के दिन भाई को तिलक लगाने का सबसे अधिक महत्व होता है। इस दिन बहनें रोली और अक्षत से भाई का टीका करती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। यह प्रथा सदियों पुरानी है।
जानिए कैसे हुई भाई दूज की शुरुआतइसको लेकर मान्यता है कि इस पर्व को सबसे पहले यमी(यमुना जी)ने की थी. यमुना जी के भाई का नाम यम (यमराज) था. यम और यमी में काफी प्रेम था. एक दिन यम को अपनी बहन यमी की बहुत याद आ रही थी, वे अचानक से अपनी बहन के घर चलें गए। अचानक भाई को आता देख बहन काफी खुश हो गई. उन्होंने कई तरह के पकवान बनाए इसके बाद वे अपनी बहन से विदा लेकर जाने लगे. तभी उनकी बहन ने उन्हें तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और नारियल भेंट की इसके बाद यम ने अपनी बहन से कहा कि वे उपहार स्वरूप एक वरदान मांग लें।बहन ने भाई से मांगा ये वचनइसके बाद बहन यम ने अपने भाई से कहा कि मेरे पास सबकुछ है, बस आपसे यह चाहिए कि आप साल में एक बार मुझसे मिलने जरूर आएं। यमराज ने अपनी बहन को बोला कि ऐसा ही होगा मैं हर साल तुमसे मिलने एक बार जरुर आउंगा. सिर्फ मैं ही नहीं इस दिन जो भाई अपनी बहन के घर जाएगा और अपनी बहन से तिलक करेंगे तो उसकी उम्र लंबी हो जाएगी और उसके जीवन की हर समस्या दूर हो जाएगी।























