
नए साल पर जापान भूकंप के तगड़े झटको से कांपा, हजारों की आबादी हुई प्रभावित
चंडीगढ़, 1 जनवरी (विश्ववार्ता) जहां पूरी दुनिया नये साल के जश्न मे डूबी हुई है वही नए साल पर जापान से एक चिंता करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां 7.5 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद कई झटके महसूस किए गए। इससे देश के पश्चिमी तट के एक बड़े हिस्से में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, यह भी जानकारी सामने आई है कि इशिकावा प्रांत के वाजिमा शहर में 1.2 मीटर की सुनामी की लहर टकरा गई है। फिलहाल, किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन अधिकारियों को तत्काल लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के आदेश दिए गए हैं।
इस बीच, जापान ने इशिकावा, निगाता और तोयामा, नागानो प्रान्तों के लिए एक और भूकंप की चेतावनी जारी की है। वहीं, सोशल मीडिया पर तोयामा शहर में आई सुनामी का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि यह वीडियो अभी की है या पहले कभी की।
जापान में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जापानी मीडिया हृ॥्य के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.4 दर्ज की गई। प्रशासन ने सुनामी का अलर्ट जारी किया है। जापान के मौसम विभाग के मुताबिक 4 तीव्रता वाले 21 आफ्टर शॉक भी रिकॉर्ड किए गए हैं।























