
नई दिल्ली के विजय चौक पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी शुरू
चंडीगढ, 29 जनवरी (विश्ववार्ता) विजय चौक पर आज बीटिंग रिट्रीट के दौरान बैंडों की ओर से भारतीय शास्त्रीय संगीत आधारित मुधर धुन बजाई जाएंगी। इसकी शुरुआत सामूहिक बैंड के अग्निवीर धुन से होगी। समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पहली बार नार्थ और साउथ ब्लाक के पास विशेष 3डी प्रोजेक्शन से प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं, 3500 ड्रोन से राष्ट्रीय आकृतियां बनाई जाएंगी। यह देश का सबसे बड़ा ड्रोन शो होगा। इस दौरान पूरी रायसीना हिल रोशनी में नहाई नजर आएगी।























