
दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी
नई दिल्ली और माता वैष्णो देवी कटरा के बीच आज चलेगी स्पेशल ट्रेन
चंडीगढ, 6 सिंतबर (विश्ववार्ता) रेलवे ने लोगों की सुविधा के लिए नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच स्पेशन ट्रेनें ( चलाने का निर्णय लिया है। बता दें कि दिल्ली से कटरा के लिए जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा रहती है। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए देशभर से लोग बड़ी संख्या में जाते हैं। लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए अब रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
गाड़ी संख्या 04071 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा गति शक्ति ट्रेन 06-09-2023 को नई दिल्ली से रात 11.15 बजे चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन पूर्वाह्न 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 04072 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली गति शक्ति स्पेशल ट्रेन 09-09-2023 को श्री माता वैष्णो देवी कटरा से शाम 06.30 बजे छूटेगी।























