
नंवबर माह त्यौहारों का महीना, समय से निपटा ले बैंको के काम नही तो होना पडेगा परेशान
नवंबर में इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक
चंडीगढ़, 31 अक्तूबर (विश्ववार्ता) देश में सबसे ज्यादा त्यौहारों वाला महीना यानि की नवंबर कल से शुरू होने जा रहा है इस महीने में दिवाली और छठ पर्व आने वाले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की नवंबर की बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, इस महीने सभी रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को मिलाकर 15 दिन बैंक बंद रहेंगे।
1 नवंबर, 2023 : कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ के कारण बेंगलुरु, इंफाल और शिमला में बैंकों का अवकाश रहेगा।
5 नवंबर, 2023 : रविवार के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
10 नवंबर, 2023 : वंगाला महोत्सव के कारण शिलांग में बैंकों का अवकाश रहेगा।
11 नवंबर, 2023 : दूसरे शनिवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।
12 नवंबर, 2023 : रविवार के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
13 नवंबर, 2023 : गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली के कारण अगरतला, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ में बैंकों का अवकाश रहेगा।
14 नवंबर, 2023 : दिवाली (बलि प्रतिपदा)/विक्रम संवत नया साल/ लक्ष्मी पूजा के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, गंगटोक, मुंबई, नागपुर में बैंकों का अवकाश रहेगा।
15 नवंबर, 2023 : भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/ निंगाल चक्कूबा/भ्रातृ द्वितीया के कारण गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंकों का अवकाश रहेगा।
19 नवंबर, 2023 : रविवार के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
20 नवंबर, 2023 : छठ के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
23 नवंबर, 2023 : सेंग कुट स्नेम/इगास बग्वाल के कारण देहरादून और शिलांग में बैंकों का अवकाश रहेगा।
25 नवंबर, 2023 : चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।
26 नवंबर, 2023 : रविवार के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
27 नवंबर, 2023 : गुरु नानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा के कारण अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, कोच्चि, पणजी, पटना, त्रिवेंद्रम और शिलांग को छोडक़र पूरे देश में बैंकों का अवकाश रहेगा।
30 नवंबर, 2023 : कनकदास जयंती के कारण बेंगलुरु में बैंकों का अवकाश रहेगा।






















