धोनी की चेन्नई प्लेऑफ की रेस से बाहर, मुंबई इंडियंस ने हराया
IPL के इतिहास में दूसरी बार प्लेऑफ में नहीं बना पाई जगह
चंडीगढ, 13 मई (विश्व वार्ता) अब चेन्नई सुपर किंग्स का सफर समाप्त हो गया है। चेन्नई को 8वीं हार झेलनी पड़ी है और इसी के साथ एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है मुंबई के खिलाफ टीम सिर्फ 97 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। धोनी ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। मुंबई ने 5 विकेट से मैच जीत लिया। पिछली बार की चैंपियन चेन्नई IPL के इतिहास में दूसरी बार प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। मुंबई पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है।