
धोखाधड़ी मामले में लुधियाना के कारोबारी नीरज सलूजा को कोर्ट ने भेजा इतने दिनों के रिमांड पर
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ, 30 अक्तूबर (विश्ववार्ता): बीते दिन एसईएल टेक्सटाइल्स लिमिटेड के डायरेक्टर नीरज सलूजा को सी.बी.आई द्वारा एजेंसी ने गिरफ्तार किए जाने के बाद मोहाली अदालत में पेश किया जहां सीबीआई की तरफ से उनका पांच दिन का रिमांड हासिल किया गया है। बता दें कि शुक्रवार को सी.बी.आई ने सलूजा को दिल्ली ऑफिस में गिरफ्तार किया गया था। सलूजा और अन्य के खिलाफ 1530.99 करोड़ बैंक धोखाधड़ी मामला के सिलसिले में सीबीआई ने दिल्ली कार्यालय में तलब किया गया था। जिसके उपरांत सीबीआई ने कल दोपहर यह दावा करते हुए गिरफ्तार किया कि वह पूछताछ में टालमटोल कर रहा था।























