
पंजाब कडाके की सर्दी से कांपा
धुंध व कोहरे के कारण पंजाब व राजधानी चंडीगढ़ में भी स्कूलों में बढाई छुट्टियां
बच्चो व अभिभावको ने ली राहत की सांस
चंडीगढ, 8 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब मे भंयकर सर्दी का सितम जारी है। सुबह के समय घना कोहरा भी कहर बरपा रहा है। वहीं पंजाब सरकार ने अभिभावको व बच्चो के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए शीतलहर के चलते सरकारी, निजी और एडेड स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। अब 14 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए पंजाब में दसवीं कक्षा तक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में 8 से 14 जनवरी तक छुट्टियां की जाती हैं।
यह फैसला बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। दूसरी ओर चंडीगढ़ के सभी सरकारी, एडेड व निजी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक की छुट्टियां 14 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं, लेकिन इन्हें ऑनलाइन कक्षाएं चलानी होंगी। वहीं, कक्षा नौ से 12 तक के बच्चों के स्कूल नौ जनवरी से खुल जाएंगे।
कहां कितना रहा न्यूनतम पारा
शहर न्यूनतम पारा
गुरदासपुर 4.3
अमृतसर 5.8
लुधियाना 6.5
पटियाला 7.0
पठानकोट 6.2
बठिंडा 7.0
फरीदकोट 7.0
गौरतलब है कि ज्यादा देर तक ठंड के सम्पर्क में रहने से बीमारियों के होने का डर बना रहता है जैसे कि फ्लू, नाक का बहना, हाईपोथर्मिया, फरौसटबाइट, हार्ट अटैक आदि। ठंड व कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने पंजाब में आरेंज अलर्ट जारी किया है। लोगों को इस शीत लहर की स्थित से खुद बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी एडवाजरी का पालन करना चाहिए। वहीं उच्चाधिकारियों ने जेएन.आई वरियंट के खतरे की चेतावनी दी है।
क्या करें:
शीत लहर की चपेट में बच्चे व बुजुर्ग जल्दी आते हैं, इस लिए उनका खास ख्याल रखें
मौसम विभाग की ताजा जानकारी के लिए रेडियो सुने, टीवी देखें व अखबार पढ़ें।
भारतीय मौसम विभाग द्वारा मौसम की चेतावनी को ट्रैक करें
अधिक भोजन, पीने वाला पानी, दवाइयां व अन्य जरूरी सामान जैसे संकट में काम आने वाली सप्लाई को तैयार रखें।
लंबे समय तक ठंड में रहने से विभिन्न बीमारियां जैसे फ्लू, नाक का बहना आदि लक्षण होने पर डाक्टर से सम्पर्क करें।
शीत लहर के दौरान मौसम की जानकारी सकंटकालीन प्रक्रिया की जानकारी का ध्यान से पालन करें और सलाह के अनुसार काम करें।
संभव हो सके तो घर के अंदर ही रहें और ठंड में यात्रा कम से कम करें।
जितना ज्यादा हो सके गर्म कपड़े पहन कर रखें।
अपने आप को सूखा रखें. यदि गीला हो तो अपने सिर, गर्दन, हाथ और पैर की उंगलियों को पर्याप्त रूप से ढकें क्योंकि शरीर के इन हिस्सों से ठंड का सबसे अधिक नुकसान होता है।
दस्ताने को प्राथमिकता दें, दस्ताने अधिक गर्मी और इन्सुलेशन प्रदान करते हैं, क्योंकि उंगलियां अपनी गर्माहट सांझा।
ठंढ से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए टोपी और मफलर का उपयोग करें, इंसुलेटेड वॉटरप्रूफ जूते पहनें।
शरीर के तापमान को संतुलित बनाए रखने के लिए स्वस्थ भोजन खाएं।





















