
धुंध व कोहरे के कारण पंजाब मे जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त
शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली कुल इतनी फ्लाइटें रद्द
रेलगाडियों का चक्का भी थमा
चंडीगढ, 8 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब मे कोहरे व धुंध ने पूरा जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है लगाता पड रही कडाके की ठंड ने लोगो का जीना मुश्किल कर दिया है। वही कोहरे की मार से रेल यातायात पर असर बना हुआ है। पंजाब के विभिन्न शहरों से जाने और आने वालीं करीब 20 रेलगाडिय़ां दो से छह घंटे तक देरी से चल रही हैं। रविवार को मौसम के खराब होने से शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली सात फ्लाइटें रद्द कर दी गईं, वहीं 10 लेट रहीं।
चंडीगढ़ से मुंबई, पुणे, दिल्ली, जयपुर, अहमदाबाद, बंगलूरू की उड़ानें रद्द की गईं। मौसम विभाग के अनुसार आठ से 10 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और हरियाणा में सोमवार को भी भीषण से अधिक ठंड की स्थिति बनी रह सकती है।
पंजाब में गुरदासपुर का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सूबे में सबसे कम है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार व मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
साथ ही अगले दो दिन घने से बेहद घना कोहरा पडऩे का अलर्ट भी जारी हो गया है। कुछ जगहों पर सीवियर कोल्ड-डे की स्थिति रह सकती है। रविवार सुबह के समय अमृतसर, पटियाला व लुधियाना में दृश्यता मात्र 50 मीटर तक की रही।





















