
धान की सरकारी खरीद आज से – प्रशासन ने खरीद के लिए किए पुख्ता प्रबंध
8 लाख मीट्रिक टन खरीद की संभावना
कपूरथला, 30 सितंबर पंजाब सरकार द्वारा धान की सरकारी खरीद 1 अक्तूबर से शुरू की जा रही है, जिसके अधीन कपूरथला जिले में 8 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य है।
डिप्टी कमिशनर श्री विशेष सारंगल ने कहा कि कपूरथला जिले में खरीद के लिए पूरे प्रबंध कर लिए गए है, जिसके लिए 42 स्थायी मंडिया और 21 अस्थाई मंडिया बनाई गई है। धान का सरकारी खरीद मूल्य 2060 रुपये प्रति क्विंटल है।
डिप्टी कमिशनर ने बताया कि विभिन्न सरकारी खरीद एजेंसियों पनसप, वेयरहाउस, मार्कफेड, एफसीआई को मंडियों का आवंटन किया जा चुका है और किसानों की फसलों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा।
उन्होंने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को 48 घंटे के भीतर किसानों को खरीदे गए धान का भुगतान सुनिश्चित करने को कहा।
डिप्टी कमिशनर ने किसानों से रात में फसल की कटाई न करने और केवल सूखा धान मंडियो में लाने की अपील की ताकि उनकी फसल बिना किसी देरी के खरीदी जा सके।
डिप्टी कमिशनर ने कहा कि मंडी बोर्ड के अधिकारियों और कमीशन एंजटो को धान की देखभाल करने और उचित खरीद के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए है, साथ ही तरपाल आदि का पूरा प्रबंध करने को कहा, ताकि संभावित खराब मौसम को देखते हुए धान को नुकसान से बचाया जा सके। इसके अलावा किसानों और श्रमिकों के लिए पीने के पानी आदि के भी प्रबंध किए गए है।





















