
‘द कश्मीर फाइल्स’ पर पीएम मोदी बोले फिल्म में जो दिखाया गया, उस सत्य को दबाने की कोशिश की गई
चंडीगढ़, 15 मार्च (विश्व वार्ता) आज कल देश भर मे ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर चर्चाओं का दौर जारी है। भाजपा संसदीय दल की बैठक में भी ‘द कश्मीर फाइल्स’फिल्म की चर्चा हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इसका जिक्र किया। उन्होंने कहा कि फिल्म में जो दिखाया गया, उस सत्य को दबाने की कोशिश की गई थी।






















