
द्रौपदी मुर्मू कल देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप मे लेगी शपथ
चंडीगढ़, 24 जुलाई (विश्ववार्ता) देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप मे भाजपा उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू कल शपथ लेगी। 25 जुलाई को द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगी। यहां सवाल यह उठता है कि आखिरकार भारत के तमाम राष्ट्रपति 25 जुलाई को ही शपथ ग्रहण क्यों करते हैं। दरअसल यह परंपरा आज की नहीं वर्षों पुरानी है और तब से ऐसी ही बनी हुई है। द्रौपदी मुर्मू से पहले भी जो राष्ट्रपति थे उन्होंने 25 जुलाई को ही शपथ ली थी। देश के मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी 25 जुलाई को शपथ ली थी। उनसे पूर्व प्रणब मुखर्जी ने भी 25 जुलाई को ही शपथ ग्रहण किया था। साफ साफ शब्दों में कहें तो इसका कोई खास कारण नहीं है। दरअसल, देश के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने जब 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ ली 24 जुलाई को रामनाथ कोविंद का भी कार्यकाल पूरा हो जाएगा, इसी वजह से 25 जुलाई को द्रौपदी मुर्मू देश के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगी।























