
दो दिवसीय दौरे पर भारत आएंगे वियतनाम के रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वियतनाम के रक्षा मंत्री जनरल फान वान गियांग के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
चंडीगढ़, 18 जून (विश्ववार्ता): वियतनाम के रक्षामंत्री जनरल फेन वेन जियांग दो दिन के आधिकारिक दौरे पर कल भारत आ रहे हैं। वे 19 जून को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस बातचीत का उद्देश्य भारत तथा वियतनाम के बीच रक्षा सहयोग को और आगे बढ़ाना है। वार्ता के दौरान दोनों देश क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे। जियांग अपने भारत प्रवास के दौरान आगरा भी जाएंगे।
दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों में सेनाओं के बीच व्यापक संपर्क, सैन्य आदान-प्रदान, उच्च-स्तरीय यात्राएं, क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण कार्यक्रम, संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना में सहयोग और द्विपक्षीय अभ्यास शामिल हैं।





















