दो जुड़वा बहनों से एक ही शख्स ने रचाई शादी, वीडियो वायरल
पुलिस ने किया मामला दर्ज, पढिये क्या है मामला
चंडीगढ, 5 दिसंबर (विश्ववार्ता): महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है जहां मुंबई की 2 जुड़वा बहनों ने एक ही व्यक्ति से शादी की। दोनों बहनें आईटी पेशेवर से हैं। इनकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसके बाद पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल सोलापुर जिले के मालशिरस तहसील में यह शादी हुई, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है।
























