
डब्ल्यूएचओ ने कहा- यह हालात चिंताजनक
दिल्ली ,9 जनवरी (विश्ववार्ता) देश मे कोरोना की तीसरी लहर दस्तक दे चुकी है और वह जिस रफ्तार से बढ रही है वह बहुत ही डराने वाली है। देश में अब रोजाना 25 फीसदी की रफ्तार से कोरोना के सक्रिय मरीज बढ़ रहे हैं। साप्ताहिक संक्रमण दर पांच फीसदी पार हो गई है। 24 घंटे में संक्रमण के 1 लाख 58 हजार 462 केस सामने आए हैं। आज 40 हजार से ज्यादा लोग रिकवर हुए हैं, वहीं 327 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार पांच फीसदी या उससे अधिक संक्रमण दर होने पर हालात चिंताजनक माने जा सकते हैं।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...




















