
पढिये क्या है गाईडलाइन
चंडीगढ,7 जनवरी (विश्ववार्ता): : देश में कोरोना मरीजों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई है। जिसको देखते हुए अब सख्त कदम उठाए जा रहे। इसके लिए कई गाइडलाइन पहले जारी हुईं थी, लेकिन शुक्रवार को एक नया निर्देश भारत सरकार की ओर से आया। जिसके तहत अब सभी विदेशी यात्रियों को 7 दिन आवश्यक रूप से होम क्वारंटीन में रहना होगा।
गाइडलाइन के मुताबिक एयरपोर्ट पर उतरने के बाद विदेशी से आने वाले यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। इस दौरान उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। वहीं अगर किसी में कोरोना के लक्षण दिखे, तो उसे तुरंत आइसोलेट किया जाएगा। निगेटिव आने वाले लोगों के लिए 7 दिन के होम क्वारंटीन का प्रावधान है। सरकार ने साफ कहा कि हाई रिस्क कंट्री से आने वाले लोगों को एयरपोर्ट पर ही आरटी-पीसीआर के लिए सैंपल देना होगा। साथ ही एक फॉर्म भी उनसे भरवाया जाएगा, जिसमें होम क्वारंटीन से जुड़ी शर्ते होंगी।






















