
देश मे लगातार बढती मंहगाई के बीच चंडीगढ़ की जनता को कल लगेगा एक और बड़ा झटका
चंडीगढ़, 31 मार्च (विश्ववार्ता) देश मे मंहगाई ने हर वर्ग की कमर तोड कर रख दी है। लगातार बढती मंहगाई के बीच चंडीगढ़ में कल याानि 1 अप्रैल से पानी के दाम ढाई गुना तक बढ़ जाएंगे। पहले शहरवासियों को महीने में 31 से 60 किलोलीटर (केएल) पानी के इस्तेमाल पर 6 रुपये प्रति केएल के हिसाब से बिल देना पड़ता था, जो अब 10 रुपये के हिसाब से चुकाना पड़ेगा। वहीं, 60 किलोलीटर से ऊपर के लिए ढाई गुना अधिक 8 रुपये की जगह 20 रुपये के हिसाब से बिल देना पड़ेगा।






















