
देश मे लखनऊ समेत कई जगह हिली धरती
लोगो मे डर व दहशत का माहौल
चंडीगढ, 20 अगस्त (विश्ववार्ता) उत्तर प्रदेश में लखनऊ और सीतापुर समेत कई जिलों में देर रात भूकंप के झटको से लोगो मे डर व दहशत का माहौल बना हुआ है। देर रात करीब 1.16 बजे आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.2 मापी गई। इसका केंद्र लखनऊ से 139 किमी दूर उत्तर-उत्तरपूर्व में 82 किमी की गहराई में रहा। लोगों ने अपनों का हालचाल जानने के लिए फोन लगाया और वेबसाइट पर भी भूकंप की तीव्रता जानी। करीब 5.2 रिएक्टर तीव्रता का भूकंप लखनऊ के उत्तर-उत्तर पूर्वी इलाके में प्रदेश की राजधानी से करीब 139 किलोमीटर दूर देर रात करीब 1.12 बजे आया था। ट्विटर, वाट्सएप समेत कई जगह लोगों ने इसकी गहराई जमीन से करीब 82 किलोमीटर नीचे होने की जानकारी साझा की । हालांकि अभी तक जानमाल के किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।





















