
देश मे फिर कोरोना का आतंक, देश के कुल इतने राज्यों में आने लगे कोरोना के केस
प्रशासन ने लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाके में मास्क पहनने की दी सलाह
नए वैरिएंट जे.एन.1 के 21 मामले सामने आने के बाद एहतियात के तौर पर एडवाइजरी जारी
चंडीगढ, 22 दिसंबर (विश्ववार्ता) देश में बीते पांच सप्ताह से कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों में नया उप स्वरूप जेएन.1 पाया जा रहा है, लेकिन अब इसके प्रसार में वृद्धि हुई है। बीते एक सप्ताह से देश के 11 राज्यों में कोरोना के मामलो मे बढ़ोतरी देखी गई है।
भारत के जीनोमिक्स कंसोर्टियम यानी इन्साकॉग ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट में बताया कि पिछले महीने नवंबर में जीनोम सीक्वेंस के दौरान देश के पहले चार जेएन.1 संक्रमित मामले सामने आए, लेकिन इस महीने 17 मरीजों में यह स्वरूप पाया गया। कुल आठ सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग में सभी जेएन.1 से संक्रमित मिले, जबकि इससे पहले के सप्ताह में 20 फीसदी और 50 फीसदी सैंपल में यह पाया गया।
देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढऩे लगे हैं। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को एडवाइजरी जारी की थी। एडवाइजरी में कहा गया था कि अगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर कुछ एहतियाती कदम उठाना जरूरी है। इसी कड़ी में अब सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना को लेकर एडवायजरी जारी की है। कोरोना के नए वेरिएंट को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है औऱ एक तरह से चंडीगढ़ में मास्क की वापसी हुई है। प्रशासन ने लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाके में मास्क पहनने की सलाह दी है। साथ ही कहा कि लोग भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें।
दरअसल चंडीगढ़ में मास्क की हुई वापसी हुई है। चंडीगढ़ प्रशासन ने लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाके में मास्क पहनने की सलाह दी है इसके अलावा हरियाणा स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है।
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने इसे लेकर अपनी मीटिंग कर ली है। इसके साथ ही मॉकड्रिल भी की है, ताकि ये पता लग सके कि हमारे पास पुख्ता इंतजाम हैं या नहीं। विज ने स्पष्ट किया की अभी तक हरियाणा में इसका कोई केस नहीं आया है।
भीड़भाड़ वाले एरिया में जाते है तो मास्क पहनें।
डॉक्टर्स और हैल्थ केयर वर्कर्स, मरीज, अटैंडेंट मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।
खांसते या छीकते समय रुमाल या टिशू का इस्तेमाल करें।
हाथ अच्छी तरह धोएं।
बीमार हैं तो किसी से मिलने से बचे।
बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ है तो तुरंत डॉक्टर्स के साथ संपर्क करें।
कोई व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाया जाता है तो खुद को 7 दिनों के लिए आइसोलेट करें। साथ ही दिक्कत ज्यादा है तो नजदीकी हैल्थ केयर सैंटर पर जाएं।
ऐसा करने से बचे
अपने आप दवाई न ले
भीड़भाड़ वाले एरिया में जाने से बचे
खास कर बुजुर्ग जिन्हें कोई बीमारी है और बच्चों को
नाक, कान और मुंह को बार-बार हाथ से छूने से बचे
पब्लिक ऐरिया में न थूकें























