
देश मे पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार आसमान छूते हुए
आज फिर बढे दाम
चंडीगढ़, 29 मार्च (विश्ववार्ता): देश मे मंहगाई अपने पूरे चरम पर है। लगातार कीमतो मे भारी इजाफा हो रहा है। वही पेट्रोल और डीजल के दामों में लगाातार जारी बढोतरी ने आम से खास आदमी की कमर तोड कर रख दी है। आज पेट्रोल के दाम 76 से 85 पैसे तक बढ़े हैं तो डीजल के दाम भी 67 से 75 पैसे तक बढ़े हैं। दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 80 पैसे और डीजल के दाम में 70 पैसे बढ़े हैं।मुंबई में पेट्रोल के दाम में 85 पैसे और डीजल के दाम में 75 पैसे बढ़े हैं। कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 83 पैसे, डीजल के दाम में 70 पैसे बढ़े हैं। इसी तरह चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 76 पैसे, डीजल के दाम में 67 पैसे बढ़े हैं।





















