
देश मे पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छूते हुए
आज फिर हुआ इजाफा, जानें कितनी बढ़ी कीमत
चंडीगढ़, 31 मार्च (विश्ववार्ता) देश मे मंहगाई ने हर वर्ग की कमर तोड कर रख दी है। आज तेल कंपनियों की तरफ से फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल के दाम 80 से 84 पैसे तक बढ़े हैं तो डीजल के दाम भी 76 से 80 पैसे तक बढ़े हैं। दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 80 पैसे और डीजल के दाम में भी 80 पैसे बढ़े हैं।





















