*** विश्ववार्ता की पूरी टीम आपसे विन्रम निवेदन करती है कि अगर देश मे कोरोना से जंग को जीतना है तो प्लीज घर से बाहर मत निकलिये, लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहिये तभी हम कोरोना को हरा सकते है।***
मौत का आंकडा 3 हजार के पार
45 हजार से अधिक लोगो ने कोरोना से जीती जंग
दिल्ली, 21 मई (विश्ववार्ता): देश में कोरोनावायरस संक्रमण लगातार बढता जा रहा है, देश मे संक्रमितों का आंकडा बढकर 1 लाख 12 हजार 028 हो गया है। जबकि मरने वालो की संख्या बढकर 3 हजार 584 पर पहुंच गई है। लेकिन इसके बावजूद कोरोना को हराकर घर वापिसी करने वालो की संख्या बढकर 48 हजार 553 हो गई है।
टॉप-10 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
शहर | मौतें |
मुंबई | 882 |
अहमदाबाद | 619 |
पुणे | 234 |
कोलकाता | 172 |
इंदौर | 107 |
जयपुर | 74 |
उज्जैन | 51 |
सूरत | 57 |
ठाणे | 81 |
भोपाल | 40 |