
चंडीगढ, 6 जनवरी (विश्ववार्ता) देश मे कोराना का आतंक एक बार फिर बढ गया है, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 90,928 केस सामने आए हैं. सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि कोरोना की इस तीसरी लहर में बड़ी संख्या में डॉक्टर भी संक्रमित हो रहे हैं. मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, पटना, चंडीगढ़,लखनऊ और पटियाला में बड़ी संख्या में डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ कोरोना पॉजिटिव मिला है.





















