विश्ववार्ता की पूरी टीम आप से निवेदन करती है ज्यादा जरूरी हो तब ही घर से बाहर निकले और कोविड-19 के नियमों का पालन करे।
ठीक होने वालो का आंकडा 5 लाख पहुंचा
22 हजार से ज्यादा लोगो ने गंवाई जान
दिल्ली, 11 जुलाई (विश्ववार्ता): कोरोना वायरस महामारी सेे देश मे संक्रमितों का आंकडा 8 लाख 22 हजार 603 पार कर गया है, जबकि ठीक होने वालों की संख्या भी बढकर 5 लाख 16 हजार 206 हो गई है, 22 हजार 144 लोगो की मौत हो चुकी है। बुरी खबर यह कि इस बार महज 4 दिनों में ही मरीजों की संख्या 7 लाख से बढक़र 8 लाख हो गई। अब हर 10 लाख की आबादी में 578 लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। भारत के लिए एक और राहत की बात है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश होने के बावजूद यहां संक्रमण का स्तर अन्य देशों के मुकाबले काफी कम हैं। भारत में अब तक एक करोड़ 11 लाख लोगों की कोरोना टेस्टिंग हो चुकी है। इनमें सिर्फ 7.2% लोग ही संक्रमित मिले।