
देश मे कोरोना फिर से लगा डराने
राजधानी दिल्ली मे पकडी रफ्तार
चंडीगढ़, 21 अप्रैल (विश्ववार्ता) देश में एक बार फिर से कोरोना तेजी से पैर पसारता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गुरुवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2380 मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 313 अधिक है। इस दौरान 56 लोगों की मौत भी हुई। हालांकि, 1231 लोग डिस्चार्ज भी हुए।





















