
देश मे कोरोना फिर से लगा डराने
पिछले 4 दिनो मे लगातार मामलो मे बढोतरी से बढी परेशानी
चंडीगढ़, 6 जून (विश्ववार्ता) दुनिया से कोरोना का आतंक दूर हो गया है लेकिन पिछले दिनो से देश में कोरोना के बढ़ते मामले एक बार फिर डराने लगे हैं। पिछलें 24 घंटे के अंदर 4518 मामले सामने आए हैं। कई महीनों बाद ऐसा है जब एक साथ देश में इतनी संख्या में कोरोना संक्रमण दर्ज किया गया हो। वहीं सक्रिय मामलों में उछाल देखा गया है। देश में अब कोरोना के 25,782 सक्रिय मामले हैं।





















