विश्ववार्ता की पूरी टीम आप से निवेदन करती है ज्यादा जरूरी हो तब ही घर से बाहर निकले और कोविड-19 के नियमों का पालन करे।
मरीजों का आंकड़ा 12 लाख 88 हजार के पार
इनमे से 8 लाख 17 हजार से ज्यादा लोगो ने कोरोना को हराया
वीरवार को रिकॉर्ड 48 हजार 446 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए
दिल्ली, 24 जुलाई (विश्ववार्ता): देश को बेशक कोरोना ने अपनी जंजीरो मे जकडा हुआ हैे, आज देश मे खौफ व डर का दूसरा नाम बना कोरोना वायरस महामारी ने कोहराम मचा रखा है हर दिन रिकार्ड पर रिकार्ड बनते जा रहे है, कोरोना से पूरे देश मे अब तक 30 हजार 645 लोगो की जान चली गई है। वही कोरोना मरीजों की संख्या 12 लाख 88 हजार 130 हो चुकी है। वीरवार को रिकॉर्ड 48 हजार 446 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। अब तक एक दिन में संक्रमितों के मिलने का यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है। इसके पहले बुधवार को ही 45 हजार 601 लोग संक्रमित मिले थे। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 9,895, आंध्र प्रदेश में 7,998, तमिलनाडु में 6,472 और कर्नाटक में 5,030 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
इस बीच, राहत की बात है कि ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी 8 लाख के पार हो गया। अब तक 8 लाख 16 हजार 205 लोग रिकवर हो चुके हैं। गुरुवार को रिकॉर्ड 33 हजार 326 लोग ठीक हुए। एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों की यह संख्या सबसे ज्यादा है। इसके पहले बुधवार को 874 लोग ठीक हुए थे। अभी 4 लाख 40 हजार 863 लोगों का इलाज चल रहा है।
मरने वालों का आंकड़ा 30 हजार के पार हुआ
इस बीच, बुरी खबर है कि संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा गुरुवार को 30 हजार के पार हो गया। 11 मार्च को देश में कोरोना से पहली मौत हुई थी। इसके 135 दिन के अंदर 30 हजार 645 लोगों ने जान गंवा दी। स्पेन को पीछे छोडक़र अब भारत दुनिया का 7वां देश हो गया है जहां सबसे ज्यादा जानें गई हैं। आंकड़ों को देखें तो भारत में हर 10 लाख की आबादी में 22 लोगों की जान जा रही है।