देश मे कोरोना के लगातार बढते मामलो ने फिर डराया
पिछले 24 घंटे में आये इतने नये मामले
चंडीगढ, 8 जून (विश्ववार्ता) कोरोना के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की फिर से चिंता बढ़ा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 5233 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि, एक दिन पहले 3741 मामले दर्ज किए गए थे। यानी कोरोना के मरीजों में एक दिन में करीब 40 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3345 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं और सात लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में कोरोना से होने वाली कुल मौतों की संख्या 5,24,715 पहुंच गई है।






















