
देश मे कोरोना के खौफ के बीच पंजाब के इस जिले मे कोरोना के नए वेरिएंट की दस्तक से लोगो मे दहशत
सामने आये तीन नये मामले, ये उपाय अपनाकर करे अपना और दूसरो का बचाव
चंडीगढ, 23 दिसंबर (विश्ववार्ता) देश मे एक बार फिर कोरोनावायरस से लोगो मे डर व दहशत का माहौल देखा जा रहा है वही पंजाब के लुधियाना जिले मे फिर कोरोना के नए वेरिएंट जे एन 1 के मामले सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधान रहने को कहा है। राज्य की स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग की निदेशक डा. आदर्श पाल कौर ने सभी सिविल सर्जन को पत्र लिखकर लोगों को जागरूक करने उन्हें कोविड एप्रोपरिएट बिहेवियर का सख्ती से पालन करने को कहां है। राज्य के नोडल ऑफिसर डा. राजेश भास्कर ने बताया कि पंजाब में अब तक जे एन 1 वेरिएंट के चार मरीज सामने आ चुके है। इनमें से एक मरीज ठीक हो चुका है जबकि तीन होम आइसोलेशन में रखे गए हैं। इनमें एक-एक मरीज जालंधर, नवांशहर तथा कपूरथला का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि तीनों मरीजों में कपूरथला का रहने वाले मरीज को डेंगू बुखार था वह उपचार के लिए अस्पताल गया, जहां एतिहात के तौर पर उसकी डेंगू बुखार की जांच के अलावा कोरोना का टेस्ट भी लिया गया, जो पॉजिटिव आ गया।
इसी तरह नवांशहर के रहने वाले मरीज को मिर्गी का उपचार कराने अस्पताल पहुंचा तो कोरोना की जांच में उसका टेस्ट भी पॉजिटिव आ गया, जबकि जालंधर के रहने वाले मरीज में वायरल और कोरोना के लक्षण मरीज ने अपने स्तर पर जांच कराई तो वह कोरोना पॉजिटिव आया। उन्होंने कहा कि तीनों मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और उनका उपचार किया जा रहा है।
भीड़भाड़ वाले एरिया में जाते है तो मास्क पहनें।
डॉक्टर्स और हैल्थ केयर वर्कर्स, मरीज, अटैंडेंट मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।
खांसते या छीकते समय रुमाल या टिशू का इस्तेमाल करें।
हाथ अच्छी तरह धोएं।
बीमार हैं तो किसी से मिलने से बचे।
बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ है तो तुरंत डॉक्टर्स के साथ संपर्क करें।
कोई व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाया जाता है तो खुद को 7 दिनों के लिए आइसोलेट करें। साथ ही दिक्कत ज्यादा है तो नजदीकी हैल्थ केयर सैंटर पर जाएं।
ऐसा करने से बचे
अपने आप दवाई न ले
भीड़भाड़ वाले एरिया में जाने से बचे
खास कर बुजुर्ग जिन्हें कोई बीमारी है और बच्चों को
नाक, कान और मुंह को बार-बार हाथ से छूने से बचे
पब्लिक ऐरिया में न थूकें























