
देश मे कोरोना की रफ्तार कम, लेकिन मौत के आंकडे लगातार डराते हुए
चंडीगढ़,3 फरवरी (विश्ववार्ता) पूरे भारत की बात करें तो देश में भी अब पहले की तुलना में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है. लेकिन चिंता की बात यह है कि मौतों का आंकड़ा अब भी बढ़ा हुआ है. बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में 1700 से अधिक मौतें दर्ज की गई थीं.





















