पिछले 24 घंटे में 11314 मरीज बढ़े, लेकिन 7259 ठीक भी हुए
संक्रमितों का आंकडा 3 लाख 9 हजार के पार
दिल्ली, 13 जून (विश्ववार्ता) देश में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या 3 लाख 9 हजार 603 हो गई। जबकि मरने वालो की संख्या बढकर 8 हजार 890 पर पहुंच गई है। लेकिन इसके बावजूद कोरोना को हराकर घर वापिसी करने वालो की संख्या मे लगातार इजाफा हुआ है .
30 जनवरी को देश में कोरोना का पहला मामला सामने आया था। इसके 110 दिनों बाद यानी 10 मई को यह संख्या बढ़कर एक लाख हुई। फिर रफ्तार में इतनी तेजी आ गई कि अगले 25 दिनों में आंकड़ा तीन लाख के पार हो गया।
राहत की बात यह है कि सवा सौ करोड़ की आबादी होने के बावजूद अन्य देशों के मुकाबले भारत में कोरोना की रफ्तार काफी धीमी है। अमेरिका में सबसे तेज 82 दिनों में तीन लाख से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। भारत में यह आंकड़ा 135 दिन में पहुंचा।
5 दिन से लगातार एक्टिव केस से ज्यादा रिकवर केस
तारीख | एक्टिव केस | रिकवर केस |
12 जून | 3667 | 7259 |
11 जून | 4690 | 6044 |
10 जून | 4523 | 6275 |
9 जून | 4075 | 5634 |
8 जून | 3092 | 5711 |