
जानिये क्या है स्टार्ट-अप्स डे
दिल्ली़, 16 जनवरी (विश्ववार्ता) देश में आज पहली बार नेशनल स्टार्ट-अप्स डे का आयोजन होगा, पीएम मोदी ने कल इसकी घोषणा की है।
स्टार्टअप इंडिया भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है जिसका उद्देश्य देश में स्टार्टअप्स और नये विचारों के लिए एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है जिससे देश का आर्थिक विकास हो एवं बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उत्पन्न हों।





















