
देश मे आज दो बडे दर्दनाक हादसे
भीषण आग लगने से 7 लोगो के जिंदा जलने की खबर
सडक हादसे मे एक परिवार के 7 लोगो की मौत
चंडीगढ, 7 मई (विश्व वार्ता):आज शनिवार का दिन देश मे दो बडे ही दर्दनाक हादसे लेकर आया है। पहला दर्दनाक हादसा मध्यप्रदेश के इंदौर शहर की स्वर्णबाग कॉलोनी में एक मकान में भीषण आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। वही दूसरा बडा सडक हादसा यूपी मे हुआ है जहां कार सवार लोग मूलरूप से हरदोई के गांव बहादुरपुर के रहने वाले थे। वहां शादी समारोह में शामिल होकर नोएडा वापस जा रहे थे। इनकी कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। इस सडक हादसे मे परिवार के सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।





















