
देश में भयंकर बिजली संकट
देश कोरोना की चौथी लहर के बीच भीषण गर्मी से भी बेहाल
चंडीगढ़, 29 अप्रैल (विश्व वार्ता) देश में कोरोना महामारी की चौथी लहर के खतरे के बीच गर्मी भी रिकॉर्ड तोडऩे लगी है। आज देश के कई शहरों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन भयंकर लू चलने और गर्मी का 64 साल का रिकॉर्ड टूटने की आशंका जताई है।
कोयले की कमी के चलते देश भर में बिजली संकट गहराता जा रहा है। भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे 12 राज्यों को भयंकर बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। इन राज्यों में 4 घंटे से लेकर 12 से 14 घंटे बिजली कटौती हो रही है।























