विश्ववार्ता की पूरी टीम आप से निवेदन करती है ज्यादा जरूरी हो तब ही घर से बाहर निकले और कोविड-19 के नियमों का पालन करे।
मरने वालो की संख्या 54 हजार के पार
21 लाख 57 हजार से ज्यादा लोगो ने कोरोना को हराया
दिल्ली, 21 अगस्त (विश्ववार्ता):देश के लिए बेहद बुरी खबर है, देश में संक्रमण के चलते मरने वालों का
लगातार बढता जा रहा है। अब देश मे मौत का आंकड़ा 54 हजार 975 हो गया है। वही संक्रमितो की संख्या लगातार तेज हो रही है देश में कोरोना का कहर लगातार कहर बरपा रहा है, संक्रमितों का आंकड़ा 29 लाख 4 हजार 329 के पार हो गया। रिकवर हुए मरीजों की संख्या अब 21 लाख 57 हजार 941 हो गई है
पिछले 24 घंटे के अंदर 981 मरीजों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 326 मरीजों की मौत हुई। यहां मरने वालों का आंकड़ा अब 21,359 हो गया है। तमिलनाडु में 116 और कर्नाटक में 102 मरीजों ने जान गंवा दी।
उधर, यूपी में एक दिन में रिकॉर्ड 95 मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ यहां मरने वालों की संख्या अब 2,733 हो गई है। आंध्र प्रदेश में भी 95 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। पश्चिम बंगाल में 53, पंजाब में 37, दिल्ली में 22, मध्य प्रदेश में 12, राजस्थान और हरियाणा में 11-11, तेलंगाना में 10, केरल और उत्तराखंड में 9-9, ओडिशा और पुडुचेरी में 8-8, जम्मू कश्मीर में 6, छत्तीसगढ़ में 4, गोवा में 2 और अंडमान निकोबार में 1 मरीज ने जान गंवा दी।