
देश में आज पहली डिजिटल लोक अदालत का होगा आयोजन
इस तरह होगी सुनवाई
चंडीगढ, 13 अगस्त (विश्ववार्ता): देश में पहली डिजिटल लोक अदालत का आयोजन होगा। भारत की पहली एंड-टू-एंड डिजिटल लोक अदालत आज से राजस्थान राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण और महाराष्ट्र राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण की तरफ से आयोजित की जाएगी. लोक अदालत के डिजिटलीकरण से आम लोगों को अपने घरों में आराम से न्याय प्राप्त करने में सुविधा होगी. देश भर की कई अदालतों में बढ़ते मामले को देखते हुए यह भारतीय न्यायिक प्रणाली के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा. जुपिटिस, जो दुनिया की पहली जस्टिस टेक्नोलॉजी कंपनी होने का दावा करती है, इस आयोजन की मेजबानी करने के लिए तैयार है.





















