
देश ने तीनो पार्टियों को किया खुश, भाजपा, कांग्रेस व आप को दिया जीत का तोहफा
भाजपा को गुजरात, कांग्रेस को मिली हिमाचल मे जीत, आप बनी देश की नेशनल पार्टी
चंडीगढ़, 9 दिसंबर (विश्व वार्ता) : देश की जनता ने भाजपा, कांग्रेस व आप को साल के जाते जाते मुस्कराने का मौका दिया है। तीनो पार्टियों के हिस्से मे एक-एक जीत आई है और जीत का जश्न मनाने का मौका मिला। बात करे अगर भाजपा की तो गुजरात मे भाजपा के अच्छे दिन जारी है। भाजपा ने गुजरात मे 155 से ज्यादा सीटो पर जीत मिली है यह इस राज्य के चुनावी इतिहास में किसी भी दल को मिलीं सीटों का सर्वाधिक आंकड़ा है। भाजपा गुजरात मे 24 साल से सत्ता में है। वही बात करे आम आदमी पार्टी की तो दिल्ली नगर निगम मे आप ने भाजपा से जीत छिन कर जीत का परचम लहराया है। आप के 134 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर ली है। भारतीय जनता पार्टी ने 104 सीटें जीती हैं। इतना ही नहीं, गुजरात में पार्टी को करीब 13 फीसदी वोट मिले। राज्य के 41 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने आप को वोट दिया। इस नतीजे के साथ ही आप का देश की नौवीं राष्ट्रीय पार्टी बनना तय हो गया।
अब बात करे कांग्रेस पार्टी की तो जब एमसीडी में आप जीती और गुजरात में भाजपा अब तक की सबसे ज्यादा सीटें ले आई तो कांग्रेस के पास मुस्कराने की वजह हिमाचल से मिली। यहां इस बार प्रियंका गांधी के नेतृत्व में प्रचार अभियान चला। दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने पूरी सक्रियता दिखाई। शुरुआती रुझानों में बराबरी का मुकाबला नजर आया, लेकिन बाद में कांग्रेस ने भाजपा को बहुमत हासिल करने से रोक दिया। कांग्रेस ने इस बार 40 सीटें जीत लीं।























